Gluten-free Diet
ग्लूटेन एक प्रकार का प्रोटीन है, जो गेहूं, जौ और राय जैसे अनाज में पाया जाता है। यह एक चिपचिपा पदार्थ होता है, जो आटे को एक साथ बांधे रखता है। और रोटी / ब्रेड को आकार देने में मदद करता है।
ग्लूटेन एलर्जी ( जिसे व्हीट एलर्जी भी कहते हैं ) एक ऐसी स्थिति है, जिसमें ग्लूटेन युक्त पदार्थ खाने के बाद शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम प्रतिक्रिया )करती है
ग्लूटेन एलर्जी होने के कारण:-
- आनुवांशिक कारण ( family history)
- कमजोर पाचन तंत्र
- ऑटोइम्यून रोग
- लंबे समय तक गलत खानपान
लक्षण:-
- जी मिचलाना
- त्वचा पर चकते (रैशेज)
- दस्त या कब्ज
- गले में जलन
- सांस लेने में कठिनाई
- उल्टी
- पेट दर्द व सूजन
- थकान
- वजन कम होना
ग्लूटेन -फ्री खाद्य पदार्थ ( Gluten Free Food) :-
- मक्का (कॉर्न)- इसमें जीऐराथिन, ल्यूटिन और फाइबर पाया जाता है
- जई (ओट्स)- इसमें बीटा – ग्लूकोन होता है,ल जो शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है
- क्विनोआ- इसमें एंटीऑक्सीडेंटस और अमीनो एसिड पाए जाते है
- ब्राउन राइस- डायबिटीज, मोटापा और हृदय रोगों से बचाव में सहायक
- आलू का स्टार्च,मक्का का आटा,बेसन, चावल का आटा
- दूध, दही, पनीर, जैसे सभी डेयरी उत्पाद
- सभी प्रकार के सुखे मेवे, नट्स और बीज
- सभी प्रकार के फल और सब्जियाँ
ग्लूटेन – फ्री डाइट के फायदे:-
- पाचन संबंधी समस्याओं में रहत
- जोड़ों में दर्द को कम करने में सहायक
- त्वचा में निखार लाने में मददगार
- पेट दर्द, गैस व सूजन में राहत
- शरीर को ऊर्जावान बनाती हैं
- वजन नियंत्रित करने में मददगार
- इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है
किन खाद्य पदार्थो से परहेज करें ( Gluten foods to avoid) :-
- गेहूं, मैदा, सूजी
- ब्रेड, बिस्किट, केक
- पास्ता, नूडल्स
- जौ (Barley)
- राई (Rye)
- पैक्ड व प्रोसेस्ड फूड (जिनमें ग्लूटेन हो सकता है)
ग्लूटेन- फ्री डाइट के दुष्प्रभाव ( side Effects):-
- यह डाइट महगीं होती है
- हर जगह आसानी से उपलब्ध नहीं होती
- विटामिन डी, कैल्शियम, आयरन, और कार्बोहाइड्रेट की कमी हो सकती है
- बिना डॉक्टर की सलाह के अपनाने पर कमजोरी हो सकती है




